फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर की ठगी

Sat, 07 May 2016 11:45 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मदनपुरा मोहल्ला पहुुंची एक ठग महिला ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का वादा कर उनसे ठगी की। पीड़ित महिलाएं शनिवार को थाने पहुंची और आरोपी महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन



दक्षिणटोला के मदनपुरा मोहल्ले में कुछ माह पूर्व हरपुर की रहने वाली एक महिला ने मोहल्ले की कई महिलाओं को झांसना शुरू किया। समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिलाने से लेकर कई सरकारी योजनाओं के नाम पर रुपये ऐंठे।


मोहल्ले की नूरजहां पत्नी सलाउद्दीन, सोनम खातून पत्नी मुहम्मद शाहिद, शिहबुनिशा आदि का कहना है आरोपी महिला मोहल्ले के कई लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए रूपये ले रखी है। कई महिना बीत जाने के बाद भी जब किसी को उसका लाभ नहीं मिला तो वह शनिवार को दक्षिणटोला थाने जा पहुंची।
विज्ञापन



थाने पर आरोपी महिला के विरुद्ध प्रदर्शन कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राममूरत यादव का कहना है कि महिलाओं की शिकायत मिली है। आरोपी महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अगर आरोप सही पाए गए तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें