फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क के लिए डांटने पर शिक्षक की पिटाई

Wed, 27 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
होमवर्क न करने पर छात्र को डांटना शिक्षक को भारी पड़ गया। घटना से गुस्साए रोपनपुर गांव स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुधवार को छुट्टी होने पर शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, शिक्षक का मोबाइल फोन भी छीन ले गए।  पीड़ित शिक्षक को स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने तीन छात्रों पर केस दर्ज  कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षक रमेश यादव बलिया जिले के भीमपुरा थाने के सेमरी गांव के रहने वाले हैं। वह रोपनपुर में स्थित हाजी मुनीर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनके अनुसार, रोपनपुर के बगल स्थित जोगरी हिसामपुर गांव का एक लड़का उनके कॉलेज में 12वीं में पढ़ता है। बुधवार को वह होमवर्क पूरा करके नहीं लाया था। इस पर उन्होंने छात्र को डांट-फटकार लगाई थी। छात्र ने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को फोन से दी थी।

शिक्षक के अनुसार, छुट्टी होने पर वह साइकिल से घर जा रहे थे, तभी नेमडांड  गांव के पास वह छात्र अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया और उनको रोकने के बाद पिटाई शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गए। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप करने पर वे किसी तरह भागे, लेकिन जाते-जाते मोबाइल फोन भी लेते गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें