फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ को गोली मार तीन लाख की लूट

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के भुजही गांव के पास शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने सराफा दुकानदार को गोली मार 20 हजार रुपये और करीब तीन लाख के आभूषण लूट लिए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गोलवार टोला मुहल्ला निवासी सुनील वर्मा की घरोहिया मोड़ चट्टी पर सराफा की दुकान है। वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान राजकीय आईटीआई भुजही के पास पुलिया पर तीन और दो बाइकों पर बैठे दो युवकों ने सुनील को रोक लिया और गहने तथा नगदी देने के लिए कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली सुनील की पीठ में लग गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने चाबी छीनकर डिकी में रखा बैग ले लिया।

फिर पांचों बदमाश घरेेहिया मोड़ की तरफ भाग गए। जानकारी होते ही पुलिस पहुंची। सुनील के भाई के अनुसार बैग में 85 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी और कुछ पुराने जेवरात थे। सीओ राजकुमार का कहना था कि हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें बना दी गई हैं।        
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें