फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी शराब माफिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 26 Jun 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
धर्मेन्द्र मौर्या।
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की रात पुलिस ने पांच हजार के ईनामी शराब माफिया धर्मेंद्र मौर्य को गिरफ्तार किया। गत दिनों पंजाब और हरियाणा प्रांत की पकड़ी गई दो ट्रक शराब के मामले में धर्मेंद्र वांछित चल रहा था। सोमवार को इसका खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में किया।

बीते नौ मई को स्वाट टीम एवं थाना सरायलखंसी पुलिस ने अदरी मोड़ के पास स्थित गोदाम से हिमाचल प्रदेश में निर्मित प्रतिबंधित अपमिश्रित विस्की की 750 एमएल की 1440 बोतलें, 48 छोटी 200 एमएल की डाल्फिन रैपर लगी शराब, शराब की 200 एमएल खाली 9920 शिशियां, कलर फ्लेवर की केमिकल की शीशी, बंटी बबली के 4683 रैपर, नौशादर, यूरिया, पैकिंग मशीन तथा एक बैगनआर एवं दो ट्रकों के साथ अभियुक्त ललित सिंह, निर्भय नरायण समेत छह अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी हुई थी। इस संबंध में सरायलखंसी थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस घटना में मुख्य अभियुक्त अंतरजनपदीय शराब माफिया धर्मेन्द्र मौर्य पुत्र शिवकुमार, निवासी कहिनौर मौके से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर सोमवार को सरायलखंसी थाने के उप निरीक्षक भगत सिंह यादव ने मानपुर तिराहे से धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में धर्मेन्द्र ने स्वीकार किया कि वर्ष 2006 से वह अवैध शराब के धंधे से जुड़ा हुआ है तथा जो कुछ भी संपत्ति उसके पास है वह शराब कारोबार से बनाई गई है। पूर्व में भी जनपद सीतापुर, वाराणसी एवं मऊ में इसके विरुद्ध 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें