स्थानीय थाने की पुलिस ने बुुधवार की शाम सात तस्करों को गिरफ्तार को उनसे एक किलो 280 ग्राम प्लेटिनम तार जब्त किया है। पुलिस के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। क्षेत्राधिकारी घोसी रविन्द्र सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अपराह्न एक बजे के करीब मुखबिर से सूचना पर दोहरीघाट पुलिस को सूचना दी गई।
आजमगढ़ रोड पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस की घेराबंदी देख स्वीफ्ट कार सवार रामघाट रोड से भागने लगे। पुलिस ने कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से एक किलो 280 ग्राम प्लेटिनम तार बरामद हुआ। इस दौरान कार में सवार सातों तस्करों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि वे इसको बेचने के लिए आये थे। लेकिन सौदा मंजूर ने होने पर वे धातु को लेकर कोलकाता जा रहे थे।
पकड़े गए तस्करों में संजीव शर्मा मऊ जिले के दोहरीघाट थाने के जमुनीपुर गांव का, प्रभात कुमार राउत उड़ीसा प्रांत के देवगांव जिले का, दिप्ती रंजन उड़ीसा प्रांत के जसपुर जिले के जैगवा थाना क्षेत्र के निविश्वा गांव का, प्रमोद खटोई भी उड़ीसा के धेनताली जिले के थाना-भुवन क्षेत्र के सामर गांव का, दुर्योधन पाल जलसर जिले के बोझी थाना अंतर्गत वहया गांव का, धीरेंद्र कुमार जलसर जिले के वाल्यापोषी थाने के साम्भल गांव का निवासी है।
तस्करों का पुलिस ने क्षेत्र खनिज/विनाश और विनियमन/ अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया। पकडे़ गये तस्करों ने स्थानीय स्तर पर संजीव शर्मा को साथ में मिलाया था। वह सौदा कराने के लिए उन्हें उडीसा से लेकर यहां आया था। पुलिस ने बताया कि इस तार का प्रयोग विस्फोटों के अलावा आभूषण भी तैयार किए जाते हैं।