फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर लूट

Fri, 12 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के शहीद मार्ग मझवारा स्थित किसान इंडियन पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को दो बाइक सवार छह बदमाश बाइक में तेल भरवाने आए।
विज्ञापन


 तेल भरने के बाद सेल्समैन ने उनसे रुपये मांगे तो बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी और उसका बैग छीन लिया।

दूसरे सेल्समैन का भी बैग छीनकर बदमाशों ने उस पर भी गोली चलाई लेकिन वह मशीन की आड़ लेकर चहारदीवारी कूदकर भाग गया।

बैग में लगभग 55 हजार रुपये थे। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।


बढ़ती घोसी कोतवाली क्षेत्र के शहीद मार्ग पर मंजू देवी पत्नी नंदलाल की किसान इंडियन पेट्रोल पंप है। शुक्रवार की अपराह्न लगभग तीन बजे दो बाइक पर सवार छह बदमाश आए मधुबन की तरफ से आए
विज्ञापन


और एक बाइक में 500 और दूसरे बाइक में 300 रुपये का तेल भरवाए। तेल भरने के बाद जब सेल्समैन ओमप्रकाश यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी भटौली घोसी ने पैसा मांगा तो बदमाशों ने उसके पेट में रिवाल्वर सटाकर उसे गोली मार दी

 और उसका बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश दूसरे सेल्समैन मुकेश कुमार पुत्र जगधारी प्रसाद का भी बैग छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर भी गोली चलाई लेकिन वो मशीन की आड़ लेता हुआ चहारदीवारी कूद गया जिससे बच गया।


   घटना को अंजाम देते समय दो बदमाश बाइक पर गाड़ी स्टार्ट करके भागने के लिए खड़े थे जब कि चार लूट करके सेल्समैन को कवर में लेकर गोली चला रहे थे।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सेल्समैनों के बैग में बिक्री के 55 हजार हजार रुपये से अधिक थे।

 घटना के बाद आनन फानन ओमप्रकाश यादव को जिला अस्पताल पहुंचवाया गया जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर मौके पर सीओ घोसी डा. अजय कुमार, कोतवाल कृपाशंकर पाठक आदि पहुंचे और बदमाशों की खोजबीन में लग गए। इस संबंध में कोतवाल कृपाशंकर पाठक का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन


 बदमाशों की तलाश की जा रही। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


 उधर, जिले में बढ़ती वारदातों से जनपदवासी सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि  पुलिस की उदासीनता के चलते चोर बदमाश आए दिन वारदातों को आराम से अंजाम दे रहे हैं

आैर पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पा रही है। अगर जिले में इसी तरह घटनाओं में इजाफा होता रहा तो घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा।

पुलिस को इस आेर ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि चोर आैर बदमाशों में डर पैदा हो और जनता चैन से रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें