फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने ही खोला भाई का राज

Sun, 13 Mar 2016 11:55 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
घोसी कोतवाली कोतवाली के काजीपुरा में किशोर की हत्या के बाद शव फेके जाने के बाद बागीचे में पहुंचा डाग स्कवायड।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ला निवासी आसिम का हत्यारोपी रविवार को जांच के दौरान भीड़ का ही हिस्सा बना रहा। आैर पुलिस की कार्रवाई देखता रहा। पुलिस उसे तब तक नहीं पकड़ सकी, जब तक उसकी बहन से पूछताछ नहीं की। पूछताछ के बाद हत्या की परत दर परत  खुलती गई। पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया और बताया कि हत्‍या के बाद घ्‍ार आकर खून से सने अपने कपड़े उसने धो दिए थे।
विज्ञापन



घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सलमान ने खुद को न सिर्फ सामान्य कर लिया, बल्कि सुबह ही भीड़ जुटने के बाद घटना स्थल पर भी जा पहुंचा था। पुलिस ने भी घटना स्थल पर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि घर आते समय आसिम ने अपनी साइकल और सिलाई मशीन दे दी थी। कहा था कि हम बाद में आएंगे तुम हमारे घर बता देना। इस पूछताछ में भी पुलिस उसे भांप नहीं सकी।


यही नहीं मौके पर पहुंचे खोजी कुत्ते के पास ही वह खड़ा रहा लेकिन पकड़ा नहीं गया। मौके पर स्वाट टीम, महिला थानाध्यक्ष सहित घोसी पुलिस ने इसकी खोजबीन की। महिला थानाध्यक्ष संतोष कुमारी जब सलमान के घर पहुंची तो उन्होंने उसकी बहन से पूछताछ की। पूछताछ के बाद आसिम के बारे में पूछा और सलमान के बारे में तो उसने यह बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन



यह सुराग मिलने के बाद पुलिस ने इस पर कार्य शुरू किया तो सलमान ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और वह पुलिस के सामने टूट गया और पूरी घटना बता दी। रात में ही उसने आकर खून से सने कपड़े धो दिए थे। मरने वाले किशोर का मोबाइल उसने एक बाक्स में छिपा कर  रख दिया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें