फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो दुकानों से लाखों के माल पर हाथ साफ

Fri, 29 Jan 2021 01:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के चिरैयाकोट क्षेत्र के स्थानीय बाजार में दो किराना की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान बाजार के सुल्तानपुर नगर आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग मॉडल  शाप के पास मौजूद अंकित किराना स्टोर और छवि गृह के पास मौजूद किराना की दुकान को निशाना बनाया। दोनो दुकानों से लाखों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने शटर तोड़ कर  वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


अंकित किराना स्टोर के मालिक अनिल जायसवाल के थोक किराना की दुकान से कैश बाक्स से 87 हजार नगदी और उसी मार्ग पर त्रिमूर्ति छवि गृह के सामने एक  दूसरी किराने की दुकान को तोड़ कर अंदर रखा पांच हजार रुपया और अन्य सामान चुरा ले गए। गुरुवार की रात हुई चोरी की घटना की जानकारी दोनो दुकानदार को शुक्रवार की सुबह हुई। दोनो ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें