फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोदान एक्सप्रेस से टकराया सांड, 15 मिनट तक खड़ी रही

Mon, 07 Oct 2019 06:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के वलीदपुर क्षेत्र में गोरखपुर से चलकर मुंबई को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन मऊ रेलवे स्टेशन से सोमवार को लगभग साढ़े नौ बजे मुहम्मदाबाद गोहना के लिए रवाना हुई। इसी बीच मऊ-मुहम्मदाबाद रेल खंड के उत्तरी छोर के उत्तरेजपुर गांव के निकट गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से 1 सांड टकरा गया।

विज्ञापन


इसके बाद गोदान एक्सप्रेस ट्रेन 15 मिनट तक रुकी रही। इसकी सूचना ड्राइवर ने स्टेशन अधीक्षक मुस्ताक अहमद को दी। ड्राइवर ने बताया कि जानवर के टकरा जाने से हाउस पाइप और ब्रेक पाइप टूट कर अलग हो गई थी। उसको सही कराने के बाद ट्रेन 15 मिनट रुकने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना रेलवे के उच्च अधिकारियों को कंट्रोल के माध्यम से दे दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें