फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना नगदी-जेवरात लूटे

Thu, 12 Feb 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया मोहल्ले में बुधवार की रात पांच से अधिक बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने जाते समय परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन



बदमाशों के जाने के काफी देर बाद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचकर बाहर से बंद दरवाजा खोलकर उन्हें मुक्त कराया।


 सूचना पाकर  पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। देर शाम एसपी अनिल कुमार सिंह ने  हलका सिपाही हरेराम और रमेश यादव को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया।



दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया में रामखिलावन मौर्या के मकान में बुधवार की रात पांच से अधिक की संख्या में बदमाश छत के रास्ते घुस गए। इस दौरान रामखेलावन की नींद खुल गई।


बदमाशों ने रामखिलावन और उसके परिवार के सदस्यों को तमंचा दिखाकर काबू में कर लिया। जान की धमकी देते हुए कमरे में चुपचाप बैठ जाने को कहा और आराम से पूरा घर खंगाल डाला।
विज्ञापन



बदमाशों ने घर में रखे 35 हजार रुपये नगद, झुमका, बाली सहित अन्य जेवरात खंगाल लिए। डर के मारे रामखिलावन और उसके परिवार के सदस्य न तो विरोध कर पाए और न ही कोई प्रतिक्रिया व्यक्त कर पाए।


बदमाशों के जाने के काफी देर बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और बाहर से बंद दरवाजे को खोला। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष मयफोर्स पहुंचे।


शुक्रवार की सुबह पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने भी घटना स्थल का दौरा किया। परिवार  के सदस्यों से बातचीत कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया।


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। एसपी ने लूट के लिए हलके के सिपाहियों की लापरवाही को जिम्मेदार मनाते हुए हरेराम और रमेश यादव को निलंबित  कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें