फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में चोरी के लिए काटा गया सेंध

Mon, 27 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने भूकंप की दहशत का नाजायज लाभ उठा लिया। भूकंप आने की आशंका के चलते घर के सभी सदस्य मकान के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन



 रात में चोरों ने घर के पिछले हिस्से में सेंध काटकर नगदी सहित लगभग दो लाख के गहने पार कर दिया। सुबह सोमवार को घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन के होश उड़ गए।


 खरगजेपुर गांव निवासी विनोद सिंह का गांव के बाहरी हिस्से में  मकान है। रविवार को दिनभर भूकंप आने की अफवाह रही। दोपहर में भूकंप के झटके  महसूस भी किए गए।
विज्ञापन



रात में भी भूकंप आने की अफवाहें तेज रहीं। दहशत के चलते सभी सदस्य घर के बाहर सो गए। उधर चोरों  को इस बात की भनक लग गई।


 रात के किसी प्रहर में चोर घर के पिछवाड़े की ओर स्थित कमरे की दीवार में सेंध काटकर अंदर घुस गए। कमरे में रखे बक्से और अटैचियां लेकर चोर बाहर निकल गए।


चोरों ने बक्सों और अटैचियों के ताले तोड़कर उनमें रखे गए दो हजार रुपये नगद, सोने और चांदी के लगभग दो लाख से अधिक के गहने तथा कीमती साड़ियां और कपड़े चुरा ले गए।


सोमवार की अल सुबह पड़ोसियों ने सीवान में टूटे बक्से और अटैचियों को देखकर विनोद सिंह के घर वालों को सूचना दी तब जाकर इन्हें जानकारी हो सकी। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।


उधर, पिपरीडीह के सरायलख्ंासी थाने के खरगजेपुर के ही रहने वाले घनश्याम शर्मा पुत्र मुखराम के ट्यूबवेल के  कीमती पार्ट्स चोरों ने रविवार की रात में खोल लिया।


 सोमवार की सुबह जब घनश्याम नलकूप पर गए तो चोरी की जानकारी हुई। नलकूप स्वामी ने भी पुलिस को तहरीर दी है। इसके पूर्व वहां नलकूप पर लगे इंजन के पार्ट्स चोर चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें