फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें माफ कर दो, अब भविष्य में नहीं करेंगे चेन पुलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। सर हमें माफ कर दो अब भविष्य में चेन पुलिंग नहीं करेंगे। यह कहना था आरपीएफ द्वारा चेन पुलिंग करते पकड़े गये दो शरारती युवकों का। आरपीएफ ने शुक्रवार को शरारती तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जहां किड़िहरापुर स्टेशन पर देर रात चौरीचौरा एक्सप्रेस की चेनपुलिंग कर भाग रहे दो युवकों को धरदबोचा।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी सुधीर राय ने बताया कि पिछले कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि कुछ शरारती तत्व किडीहरापुरा स्टेशन पर चेन पुलिंग करते हैं। शिकायतों के आधार पर शुक्रवार की रात 12 बजे कीड़िहरापुर स्टेशन पर चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी दौरान गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद छोड़ने के लिये शरारती तत्व गुहार लगाते रहे। मगर आरपीएफ ने छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। ओर रेलवे अधिनियत के तहत धारा 141 अंतगर्त मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरपीएफ प्रभारी का कहना है कि प्रतिदिन अभियान जारी रहेगा। शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें