सरायखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित भैंसही नदी पुल के पास बुधवार की शाम तीन बजे के करीब 100 डायल पुलिस ने मोबाइल चुराकर भाग रहे एक बाइक पर सवार युवकों को दबोचा। पकड़े गए युवकों से पूछताछ में उनके पास से बरामद बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
बुधवार की दोपहर सरायलंखसी थाना क्षेत्र के 100 डायल को फोन पर सूचना मिली कि क्षेत्र से एक बाइक पर सवार तीन युवकों द्वारा मोबाइल छीनकर बढुआ गोदाम की ओर भागे है। सूचना मिलने पर 100 डायल ने बढुआ गोदाम की तरफ आ रहे एक बाइक को रोकने का प्रयास किया, जिस पर बाइक पर सवार तीनों युवक रुकने के बजाए भागने लगे। युवकों को भागते देखकर 100 डायल पुलिस ने करीब दो किमी पीछाकर भैंसही नदी पुल के पास से तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवा दीपक कुमार पुत्र बृजेश कुमार, रोशन पुत्र लालजी और रिंटू पुत्र विनोद बताया। पूछताछ में पुलिस को युवकों से बरामद बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने तीनों युवकों पर संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।