मऊ। एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में जेल गए आरोपी ने जमानत पर छूटने के बाद मुकदमा वापस लेने की धमकी दी है। बदमाश की धमकी के बाद व्यवसायी का परिवार दहशत में आ गया है। व्यवसाई ने पुलिस को सूचना दे दी है।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने के अलदेमऊ गांव निवासी रेहान खान पुत्र सदरुद्दीन का चिरैयाकोट कबसे में जनरल सामानों और केराना का व्यवसाय है। विगत 18 जनवरी 2018 को एक बदमाश ने रेहान खान को फोनकर के छह लाख की रंगदारी मांगी थी। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रंगदारी मांगने के आरोपी मोलनापुर गांव निवासी सुगंध कुमार पुत्र चन्द्रजीत के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। अदालत से उसे जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद उसी बदमाश ने रेहान को फोन करके मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। उसने व्यवसायी को धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिए तो भयावह परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पुलिस ने धमकी देने वाले सुगंध के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई थी। इस संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार का कहना है कि धमकी देने वाले की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।