फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुए दर्शनार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के सरायखानी गांव निवासी विंध्याचल दर्शन करने गए दो लोग जहरखुरानी का शिकार हो गए। जिसमें एक प्रतापगढ़ जिले में बेहोशी की हालत में मिले। जबकि महिला लापता हैं। परिजनों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरायखानी निवासी शांति मिश्र (60) अपने पड़ोसी धर्मराज मिश्र के साथ सोमवार को विंध्याचल दर्शन करने गई थी। लौटते समय दोनों भदोही से मुंगराबादशाहपुर के लिए ट्रेन पर बैठ गए। रास्ते में दोनों जहरखुरानी का शिकार हो गए। धर्मराज प्रतापगढ़ में बेहोशी की हालत में मिले लेकिन महिला उनके साथ नहीं थी। परिजनों ने कई जगह छानबीन की लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी धर्मराज से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें