फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे मारपीट में घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के दौरान घायल हुए अधेड़ की मंगलवार की शाम उस समय मौत हो गई, जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घोसी कोतवाली पहुंचा। कोतवाली परिसर के गेट पर पहुंचते ही अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कनकुडीह गांव में बीते छह जून को बिजली के तार को खिंचने को लेकर हुए विवाद और मारपीट में गांव निवासी रामआधार चौहान 42 पुत्र पूर्णमासी घायल हुआ था। इस दौरान परिवार के सदस्य रामअधार को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां उपचार के दौरान उसकी दशा में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवारीजन घायल को लेकर घर लौटने लगें। इस दौरान घोसी कोतवाली पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रुके। तभी रामअधार की मौत हो गई। दर्ज मामले में पीड़ितों ने हमला करने वाले राम अवतार और उसके पुत्र शीकेश,सौरभ आदि को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें