फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के रानीपुर ग्राम सभा के भुईलीपुर मौजा में बुधवार की सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने घर के रसोईघर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी घर के पीछे खेल रहे बच्चों को हुई। जिन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भुईलीपुर मौजा निवासी सूरज वर्मा 20 पुत्र स्व. अरविंद वर्मा वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को सुबह किसी काम के चलते उसका छोटा भाई संदीप और बहन आंचल घर से बाहर गई हुई थी। इसी बीच सूरज रसाईघर में रस्सी के फंदें पर झूल गया। जिसकी जानकारी मृतक के घर के पीछे खेल रहे बच्चों को हुई। रसोई की खिड़की से सूरज को फंदे पर लटकते देखकर परिजनों को बताया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

दो माह पूर्व हुई थी शादी
रानीपुर। मृतक सूरज के पिता की मौत कई साल पहले हो गई थी। वहीं उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां भी घर छोड़कर चली गई थी। इसके चलते घर और छोटे भाई संदीप और बहन आंचल की जिम्मेदारी मृतक पर थी। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी दो माह पूर्व 18 नवंबर 2018 को वनदेवी धाम पर भुजही गांव निवासी नेहा से हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी एक सप्ताह पहले मायके गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें