फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा , मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी चट्टी के पास पश्चिमी पेट्रोलपंप पर मंगलवार की रात में किसी वाहन ने एक अधेड़ महिला को रौंद दिया। इससे महिला की मौत हो गई। कुछ देर बाद ही उधर से गुजर रहे रतनपुरा चौकी प्रभारी ने सड़क के बीचोबीच महिला को खून से लथपथ मृत हाल में देखा। उन्होंने चौकी और थाने से सिपाहियों को बुलाकर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी एसएन यादव रात्रिकालीन गश्त से लगभग 11 बजे थाने से लौट रहे थे। जब वे मेउड़ी चट्टी के निकट पहुंचे तो सड़क के बीच लगभग 50 वर्षीय एक अधेड़ महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। उसका शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा था। उसका चेहरा और सिर भी बुरी तरह से कुचल गया था। मृतका के आस पास कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें