फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने घर में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरीडीह गांव में 45 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों से रविवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अधेड़ के फांसी लगाए जाने की सूचना परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गौरीडीह गांव निवासी राजनरायण 45 पुत्र रामबचन राय मुबंई में रहकर नौकरी करके अपने परिवार को भरण पोषण करता था।दो माह पूर्व ही वह वापस गांव आया हुआ था। उसकी पत्नी अराधना अपने आठ वर्षीय बेटे अनुराग के साथ मायके नौबरतीहा गई हुई थी। राजनरायण अपने घर में अकेला था। सोमवार की सुबह उसकी भतीजी उसे चाय देने के लिए जब उसके घर गई और कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो राजनारायण टीनशेड में लगे पाइप के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें