फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या करके फेंकी गई थी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के लोकीपुर में गत दिनों हुई डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत पानी मे डूबने से नहीं हुई है। हत्यारों ने उसकी हत्या करके लाश छिछली पोखरी में फेंक दिया था। मृतका के पेट में पानी नहीं पाया गया और उसकी मौत पानी में डूबने से दम घुटने से नहीं हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। बच्ची की हत्या शव मिलने से कितने घंटे पहले की गई थी,हत्या कैसे की गई आदि सवालों के खुलासे के लिए बिसरे की जांच होगी।मृतका का बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।हालांकि इस प्रकरण में स्थानीय थाना सहित जिला मुख्यालय पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस इस मामले में पीड़ित रामकिशुन की तहरीर पर गांव की ही राजेश्वरी देवी और उसके जेठ के लड़के यशवंत को जेल भेज चुकी है लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नही हुआ है।गांव में हो रही चर्चाओं की मानें तो शिवानी की हत्या प्रेम सम्बन्धों के चलते की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गत मंगलवार की सुबह लोकीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब चार दिन पूर्व रहस्यमय तरीके से गायब डेढ़ वर्षीय शिवानी की मंगलवार की अलसुबह हत्या करके घर से मात्र पचास मीटर दूरी पर स्थित एक पोखरी जिसमें गांव वालों का नाबदान बहता है उसी के किनारे फेंकी मिली थी।इस बात की सूचना आग की तरह समूचे क्षेत्र में फैल गई। आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग डेढ़ वर्ष मासूम की हत्या को देख हत्यारे को कोस रहे थे।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी गांव के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। काझ्फी मशक्कत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिएज भेज पाई थी। इस संबंध में सीओ अनिल कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में बच्ची की हत्या के संकेत मिले हैं वैसे बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें