दुबारी । मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। शनिवार को दिन में हुई इस मारपीट की घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है दुबारी गांव निवासी वीरू सिंह पुत्र भीम सिंह और सर्वेश सिंह पुत्र पुरोंद्र सिंह होली पर्व के लिए बकरा खरीदने के लिए दुबारी नई बस्ती में गए थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर नईबस्ती के कुछ युवकों ने उनसे विवाद करने के बाद लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। घायल युवकों को उनके परिवार के लोग उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजे। मारपीट में वीरू को गंभीर चोटें आई हैं। घायल के परिवार के सदस्यों ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया है।