फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक के अपहरण के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ो?ोतवाली के भटमिला गांव में शनिवार को पांच वर्षीय बच्चे के अपहरण के प्रयास में गांव वालों ने कोपागंज निवासी एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बच्चे की माता संगीता राजभर पत्नी अंगद की तहरीर पर आरोपित युवक प्रमोद पुत्र लालचंद्र मद्धेशिया निवासी जुम्मन पूरा के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव निवासी संगीता राजभर पत्नी अंगद का 5 वर्षीय पुत्र धर्मवीर घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच एक युवक उसके पास पहुंच कर उसको गोद में उठाकर ले जाने लगा। इस बीच लड़का रोने लगा। लोगों की निगाह पड़ने पर वह बच्चे को लेकर भागने लगा। इस पर गांव वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रमोद मद्धेशिया पुत्र लालचन्द्र निवासी जुम्मंपूरा, कोपागंज बताया। पूछने पर आरोपी ने बताया कि दरगाह मोड़ अमिला स्थित अपने मामा प्रेम मद्धेशिया के यहां आया था। भटमिला कैसे आए, पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। बच्चे की मां संगीता गांव के प्रधान संतोष श्रीवास्तव, रईस अहमद आदि के साथ आरोपी को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दी। कोतवाली पुलिस ने पकड़ कर लाये गए आरोपी का सीएचसी में मेडिकल कराकर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें