फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाने के पंचायत हरिलाल पुरवा में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों तरफ से दस लोग घायल हुए। इसमें एक पक्ष से आठ तथा दूसरे पक्ष से दो लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुबारी के हरिलाल पुरवे के निवासी श्याम कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद और बृजेश कुमार पुत्र अभय प्रसाद के बीच ज्यादा दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर और गांव में गुटबंदी को लेकर रंजिश चली आ रही है। रविवार की रात शौच के लिए जाते समय रास्ते में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और लाठी-डंडा और फावड़ा चलने लगा। इसमें एक पक्ष से श्याम कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, कमली देवी पति भोला प्रसाद घायल हो गए। जब कि दूसरे पक्ष से घायल बृजेश पुत्र अभय, अनिता देवी पत्नी बृजेश, अभय पुत्र शिवसागर, राकेश, मुकेश पुत्र अभया, विवेक, विशाल पुत्र बृजेश, मेवाती पत्नी अभय आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें