मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम को दो सड़क दुर्घटनाएं हो गईं। इन घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के शहीद रोड पर चचाई पार गांव के पास अचानक सामने सांड़ के आ जाने से दो बाइकों में आमन सामने भिडंत हो गई। इस घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है।
चचाई पार गांव के पास शहीद रोड पर अचानक एक सांड़ आ गया। सांड़ को बचाने के प्रयास में दो बाइक सवार आमने सामने भिड़ गए। इनमें से एक बाइक पर सवार राहुल (22) और चंदन (24) घायल हो गए। ये दोनों बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव के निवासी हैं। जबकि दूसरा बाइक पर मधुबना थाने के नेवादा गोपालपुर गांव निवासी छेदी यादव 25 भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने तीनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इनमें छेदी यादव की हालत चिंताजनक बताई गई। उधर देर शाम मधुबन थाना क्षेत्र के गुरुम्हां गांव के सामने रविवार की देर शाम को पिकअप और बाइक के टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में आस पास के लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार की देर शाम को जगनपुर गांव निवासी राजा गौड़ पुत्र राजेश गौड़ मधुबन बेल्थरा मार्ग के मर्यादपुर बाजार से अपने घर लौट रहा था। वह जब गुरम्हा मोड़ पर पहुंचा ही था सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। जिससे राजा गंभीर रूप से घायल हो गया।