फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तमंचे के साथ असलहा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना (ब्यूरो)। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे एक असलहा तस्कर को सुल्तानीपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने सुल्तानीपुर मार्ग से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के थाना मेहनगर क्षेत्र के ग्राम जाफ़रपुर का रहने वाला भानुप्रताप विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा एक झोले में 315 बोर का तीन देशी तमंचा लेकर खड़ा था। मुखबिर से मिली जानकारी पर थानाध्यक्ष चिरैयाकोट व एक्टारसन सेल टीम के प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला अपने हमराहियों के साथ थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर में स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने ज्यों ही पहुंचे कि पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस टीम में शामिल सिपाही रितेश राय, राकेश प्रताप सिंह, राणाप्रताप सिंह और सुशील यादव ने उसे दौड़ाकर असलहे के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ से पता चला कि वह आजमगढ़ के बम्भौर में अपने मौसा देवनाथ पुत्र रघुवीर के यहां रहकर असलहे का व्यापार करता है। शुक्रवार के दिन भी वह तीनों असलहों को आजमगढ़ के थाना तरवां क्षेत्र में बेचने के लिए जा रहा था। इसके पूर्व में उक्त उसे थाना सीधारी , मेहनगर और मुबारकपुर की पुलिस ने इसी सिलसिले में पकड़ कर न्यायालय भेजा था। चिरैयाकोट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि असलहा तस्कर से पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके आधार पर इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है जो इस कार्य में सहयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें