फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चली लाठियां, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद में मंगलवार की शाम विवादित जमीन पर मंड़ई डालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए। पुलिस ने मारपीट करने वालों को हमलावरों को हिरासत में लिया गया। घायलों को सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र रतनपुरा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि जमालपुर बुलंद निवासी शंकर पुत्र बंधन को गांव में आवास हेतु जमीन का पट्टा हुआ है। उसी गांव के सुभाष उस जमीन को अपना बताते है। इस जमीन के बाबत स्थानीय न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। एक पक्ष का आरोप है कि मंगलवार की सायं सुभाष विवादित जमीन पर कब्जा करने की नियत से उस पर मंड़ई का निर्माण कराने लगे। यह बात जब दूसरे पक्ष को पता चली तो वह तत्काल मौके पर पहुंच कर विरोध करने लगे। थोड़ी देर वहां दोनों पक्षों के दर्जनों लोग पहुंच गये तथा देखते ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। आनन- फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर कुछ लोगों को पकड़ लिया और थाने ले आई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के हरिशचन्द (70), लल्लन (35), शंकर (75), खरखुल्ला (72) तथा दूसरे पक्ष के वीरचंद (23) वसुवाष (50) को चोटें आई। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें