मधुबन थाना क्षेत्र स्थित दुबारी के दो पुरवे नई बस्ती धूस में रविवार देर शाम बाजार से घर लौट रहे युवकों को मारने पीटने के बाद घर की महिलाओं द्वारा विरोध करने पर हुई मारपीट में तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। इस प्रकरण में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद दलित बस्ती में पुलिस की तैनाती कर दी गई। इसके बावजूद एक दलित की मंड़ई रविवार की देर रात में किसी ने फूंक दिया। मारपीट और मडई फूंकने की घटना से दलित बस्ती के लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। घटना के बाद रात में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक ने दलित बस्ती पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सोमवार को दोपहर में सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने दलित बस्ती का दौराकर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया।
बता दें कि धूस का पूरवा निवासी दलित बस्ती के चार लड़के रविवार की देेर शाम को अपने घर जा रहे थे। इन लड़कों से चार दिन पूर्व एक स्कूल में डा. भीम राव अंबेडकर के पोस्टर को फाडने को लेकर गांव के ही कुछ लड़कों ने विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने इस विवद को समाप्त करा दिया था। लेकिन एक पक्ष के लड़कों में इसे लेकर मन ही मन रोष था। रविवार की देर शाम को दलित बस्ती के इन लड़कों को देख एक पक्ष के लड़के दलित लड़कों से उलझ गए। शोर शराबा सुनकर दलित पक्ष की महिलाएं और पुरुष बीच बचाव करने पहुंच गए उधर दूसरे पक्षके भी कई लोग मौक पर आ गए। इस दौरान लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष के प्रवीण चौहान पुत्र पारस तथा दलित पक्ष के राम नरेश , शिवकुमार, राजकुमार धनंजय हरिलाल , ज्योति , ऊषा , मालती घायल हो गई। उधर दलित बस्ती में पुलिस की तैनाती कर दी गई। इधर अपने गंभीर रूप से घायल बेटे को लेकर विदेश राम जिला अस्पताल में था। उधर उसकी मड़ई अराजक तत्वों ने जला दी। इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बात एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मडई फूंकने के मामले में भी आरोपी की तलाश की जा रही है।
इनसेट
इनके विरुद्ध एससी एसटी के तहत मुकदमा
मऊ। छात्रों के दो गुटों में हुए मारपीट के बाद विनय चौहान पुत्र सुरेन्द्र ,गोलू पुत्र हरिहर छोटेलाल चौहान पुत्र श्याम बिहारी, अंकित चौहान पुत्र अशोक, रामबदन पुत्र झपटी, शामु पुत्र रामहरख ,नक्षत्र चौहान पुत्र अज्ञात ,राहुल चौहान पुत्र जगत नरायण व मोहन चौहान पुत्र पारस के खिलाफ पुलिस एसीएसटी सहित कई धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इनसेट
इनसेट
बसपा के कई पदाधिकारियों ने लिया जायजा
दुबारी । क्षेत्र के देवारा में शिक्षक दिवस की घटना को लेकर रविवार की शाम को दो पक्षों में मारपीट में दलित पक्ष से आठ लोगों के घायल होने रात में एक दलित की मड़ई फूंकने की घटना की जानकारी होते ही सोमवार को बसपा प्रतिनिधियों ने बस्ती में पहुंचकर जायजा लिया । बसपा नेताओं ने उन्हें पूरा सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में में मुख्य जोनल को आर्डि नेटर भाई चारा (सात मण्डल) जिला पंचायत सदस्य डा.जयेन्द्र कुमार, मण्डल कोआर्डिनेटर चन्द्रशेखर , अखिलेश कन्नौजिया, सुबाष, रामजीत, वीरेन्द्र भारती ,विनोद कुमार, मनोज कुमार आदि रहे। सुभाष यादव