थाना क्षेत्र के नगरीपार गांव में रविवार की रात जमीनी विवाद में भाई को गोली मारने के मामले में पुलिस ने राम छबि पटेल और उसके बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
बता दें कि रविवार की शाम साढ़े सात बजे जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में कहासुनी हो गई थी। इस विवाद में बड़े भाई राम छवि ने छोटे भाई रामबदन को गोली मार दी थी ।जिससे वह घायल हो गया था , घायल राम बदन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। गोली राम बदन के दाहिने कंधे में लगी है। डाक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। इस संबंध में रामबदन के पुत्र आलोक की तहरीर पर पुलिस ने राम छवि पुत्र वृजमोहन तथा बलवंत पुत्र राम छवि के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बाप बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबात सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि दोनों आरापियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।