फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से बरामद हुए मवेशी, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार चट्टी से इब्राहिमपट्टी को जाने वाले नहर मार्ग पर सोमवार की अलसुबह पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन को खड़ा पाया। तलाशी के दौरान वाहन से सात मवेशी बरामद हुए। इसमें से तीन की मौत हो चुकी थी। पुलिस बरामद जिंदा पशुओं को सुपुदर्गी में देकर मरे पशुओं को बिना पोस्टमार्टम कराए दफनवा दिया। साथ ही वाहन को थाने लाकर सीज कर अज्ञात पशु तस्करो के विरूद्घ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

सोमवार की अलसुबह मधुबन थाने की पुलिस गश्त पर निकली थी। जैसे ही पुलिस की जीप चचाई पार से इब्राहिमपट्टी जाने वाली सड़क पर घुमी तभी, मवेशियों की तस्करी करने वाले अज्ञात लोग पशुओं से भरी पिकअप को छोड़कर फरार हो गए। लवारिश हालत में खड़े वाहन का पुलिस ने छानबीन किया। इस दौरान पिकअपसे सात बछड़े लदे मिले। इसमें से तीन मर चुके थे। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने आई। पुलिस सूत्रों की माने तो मवेशियों से लदे वाहन में खराबी होने के कारण तस्कर उसे छोड़कर फरार हो गए थे। इस बीच पुलिस की गश्त टीम वहां पहुंची। लावारिश हाल में खड़ी गाड़ी के बारे में जानकारी करने के लिए पुलिस पिकअप के करीब पहुंची तो वास्तविकता की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें