घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की शिकार महिला के द्वारा दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं की। जबकि रिपोर्ट दर्ज कराने पर पति अब गर्भवती पत्नी को धमकी दे रहा है। पति के द्वारा धमकी दिए जाने पर पीड़िता न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की जा रही। हालांकि सीओ नगर ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
पीड़िता सबा बानो शहर कोतवाली क्षेत्र के बुलाकी पुरा मुहल्ला निवासी अशरफ अली की पुत्री है, पीड़िता के अनुसार उसके पिता ने 20 मार्च 2016 को दक्षिण टोला थाने के डोमनपुरा मुहल्ला निवासी नौशाद से किया था। विवाह के बाद जब सबा ने पुत्री को जन्म दिया, जब से उसके पति और ससुराल वालों का नजरिया उसके प्रति बदल गया। इसके बाद से पति उसे प्रताड़ित करने लगा। इसक्रम में 24 सितंबर 2018 को उसके पति ने उसकी हत्या करने के लिए उसका गला घोट दिया। इस दौरान महिला ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। बाद में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इस घटना के बाबत पीड़िता ने दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसे पति सहित परिवार के पांच सदस्यों को आरोपित किया।
पीड़िता का आरोप है कि मेडिकल मुआयना रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद भी पुलिस ने साधारण धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया। इसके बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। दूसरी तरफ रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर पति पीड़िता को अब पुन: धमकी देने लगा। इस दौरान पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच धमकी ज्यादा मिलने पर पीड़िता शुक्रवार को सीओ नगर से मिली। उन्होंने उसे कार्रवाई का अश्वासन दिया।
सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि थाने पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना के लिए उसे महिला थाने पर स्थानांतरित कर दिया गया। वह इसकी जानकारी करेंगे।