पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी के विरुद्ध शहर में विकास कार्य न कराने की शिकायत करते हुए दो मनबढ़ों ने उन्हें गाली गलौज करते हुए वीडियो बना लिया। मनबढ़ों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पालिकाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम को दो मनबढ़ों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार शहर में विकास कार्ये न कराने और सफाई न कराने का आरोप लगाते हुए युवकों ने वीडियो बना लिया। वीडियो में श्हर की नालियों की गंदगी दिखाई गई और क्षेत्र के मुहल्लेे वासियों के साथ भेद भाव का आरोप लगाते हुए अशिष्ट शब्दों का प्रयोग किया है। इस मामले में पालिकाध्यक्ष की तहरीर पर रघुुनाथपुरा कल्याण सागर मुहल्ला निवासी परेवज पुत्र इकबाल और आरिफ कमाल के विरुद्ध शहर केेतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।