घोसी। घोसी तहसील के पास स्थित अधिवक्ता के कार्यालय को शनिवार की रात में अज्ञात वाहन के टक्कर लगने से आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसको लेकर अधिवक्ता तथा मकान मालिक वेदप्रकाश पांडेय ने कोतवाली में तहरीर दी है।
घोसी तहसील के अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव, वेदप्रकाश पांडेय का कार्यालय आबकारी गोदाम के सामने है। शनिवार की भोर में मुर्गा ढोने वाला वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के पूर्वी पटरी स्थित अधिवक्ता के कार्यालय में सामने से टक्कर मार दिया। फलस्वरूप दरवाजा के साथ सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ अंदर के रखे समान को भी क्षति आई। सुबह खबर पाकर पहुंचे अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से आगे का भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अंदर रखे समान को भी नुकसान हुआ है। कार्यालय के पास मुर्गा के पंख और बीट गिरने से प्रतीत होता है कि वाहन में मुर्गा लदा था।