फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचे जाने पर महिलाओं ने काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील के दुबारी कस्बे के मोलनापुर गांव के महुआनी पुरवा में अवैध शराब बेचे जाने पर गुरुवार को गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने शराब की दुकान पर धावा बोलकर दुकान में रखा शराब के गैलन को नष्ट कर दिया। महिलाओं का गुस्सा देख शराब तस्कर फरार हो गए। बाद में पहुंचे दुबारी पुलिस आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुर के महुआनी पुरवा में प्रतिदिन अवैध कचिया शराब धड़ल्ले से खुलेआम बिकता है। महिलाओं और ग्रामीणों द्वारा कई बार इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों और आबकारी अधिकारियों को अवगत कराने के बाद इस पर लगाम नहीं लगाया जा सका। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे शिकायतों के बाद अवैध शराब पर पाबंदी न लग पाने से नाराज 100 से ज्यादा महिलाएं और ग्रामीण खुद शराब की दुकान पर पहुंचे और हंगामा करते हुए दुकान को क्षतिग्रस्त करने के साथ दुकान में रखा शराब के गैलेनों को नष्ट कर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोशित होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाएं शांत हुई।
प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में कमलावती देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, सोनिता देवी, कोशिला देवी, गुलाबी देवी, कलावती देवी, ललिता देवी, पुष्पा देवी सहित अन्य महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें