फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से आतंकित कर अभिकर्ता से 21 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह पुलिया के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने स्वंय सहायता समूह के अभिकर्ता को तमंचा दिखाकर लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। अभिकर्ता क्षेत्र के गांवों से समूह की राशि वसूलकर बाइक से घर लौट रहा था। नकदी के साथ ही बदमाश उसका मोबाइल भी लेते गए।
विज्ञापन

बलिया जिले के हनुमानगंज निवासी रोशन पुत्र रामजी गुप्ता स्वंय सहायता समूह का अभिकर्ता है। वह परदहा ब्लाक के पिपरीडीह, खरगजेपुर, भार आदि गांवों से रुपये वसूल कर बाइक से दोपहर 2 बजे बलिया लौट रहा था। रैवारेडीह पुलिया के करीब सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और तमंचा सटा उसका 21 हजार रुपयों से भरा बैग और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पीड़ित रोशन के अनुसार, लूटे गए बैग में 21 हजार रुपये थे। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी सरायलंखसी थाने में दी। सूचना पर कुछ देर में घटनास्थल पर सीओ राजकुमार और सरायलंखसी एसओ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें