फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने छह घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना क्षेत्र में आधा दर्जन घरों में घुसकर बदमाशों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सुबह परिजनों ने सामान बिखरा देखा तो चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी मुजीब पुत्र मोहम्मद बक्स के घर से बदमाशों ने जेवरात और 16 हजार रुपये नगद ले गए। सुबह जागने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। मुजीब ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है। इसके बाद बदमाशों ने गांव के ही नकरा पुत्र जयपाल लोधी के घर को निशाना बनाया। जहां से 5,000 रुपये नगद, जेवर व 30 हजार रुपये का अन्य सामान ले गए।
गांव के ही सज्जन पुत्र खेमचंद्र के घर में बदमाश पीछे की दीवार फांदकर चढ़े। गृहस्वामी बच्चों के साथ सो रहा था। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके बाद बदमाशों ने गांव के ही हरनाथ सोनी के घर में घुसकर बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर दो हजार नगद व एक लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। रत्नेश साहू के मकान से पांच हजार नगद, सोने की झुमकी व चांदी के जेवर ले गए। इसके बाद कल्लू के घर से बदमाश 20 हजार रुपये ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें