शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा में बुधवार की देर रात एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने चार कमरों का ताला तोड़कर लाखो रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिजन छत पर सोए हुए थे। घटना की जानकारी गुरुवार को सुबह जगने पर घर के सदस्यों को हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
मुंशीपुरा निवासी राजेश सिंह का एक मकान मोहल्ले में कुछ दूरी पर बना हुआ है। जिसमें तीन किराएदार परिवार के साथ रहते है। बुधवार की रात घर में रह रहे किराएदार अपने परिवार के सदस्यों के साथ ताला बंदकर छत पर सोने चले गए। इसी बीच छत के रास्ते से चोर घुसकर घर में घुसे और चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। चोरी की जानकारी गुरुवार की भोर में एक किराएदार लक्ष्मीना देवी जब टहलने के लिए उठी तो दरवाजे ताला टूटा देखकर दूसरे किराएदार के परिवार को सदस्य को जानकारी दी। चोरी की घटना से घबराए परिवार के सदस्यों ने अपने अपने कमरों की जांच की। जहां एक किराएदार पारस के कमरे से चार हजार नगद रुपए और एक मोबाइल गायब मिला। जबकि लक्ष्मीना देवी के कमरे से 25 हजार रुपये नकदी और करीब एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण गायब था।
वहीं एक अन्य किराएदार विपिन शाही के घर से 40 हजार रुपये नकदी और 50 हजार रुपये मूल्य का आभूषण गायब था। चोरी की सूचना पर पुलिस डाग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित किराएदारों ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए कोतवाली में तहरीर दी।