कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर बाजार के पास शारदा सहायक खंड 32 नहर की करमपुर शाखा की पुलिया पर बदमाशों ने बाइक सवार को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने बाइक सवार से 50 हजार रुपये छीन लिए। जबकि पुलिस इसे मारपीट की मामूली घटना बता रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी आशुतोष पांडेय पुत्र देवेंद्र पांडेय अपने घर से 50 हजार रूपए लेकर बाइक से जा रहा था। उसके साथ रिश्तेदारी का एक लड़का भी था। आशुतोष पुलिया पर पहुंचा कि बदमाशों ने बेल्ट, लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया और पास में रखे 50 हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस की डायल 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार का कहना है कि यह घटना केवल मारपीट की सामान्य सी घटना है। छिनैती की कोई वारदात नहीं हुई। वैसे भी पुलिस तहरीर के मुताबिक जांच पड़ताल कर रही है। जल्दी ही इस प्रकरण का खुलासा कर देगी।