फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आजमगढ-गाजीपुर मार्ग पर सतगुरू आश्रम के पास गुरुवार की सुबह ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दंपत्ति को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृत अधेड़ महिला पुष्पा 58 पत्नी मदन कश्यप 60 चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमरवा गांव की रहने वाली थी। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब वह अपने पति मदन के साथ बाइक से दुल्लहपुर बाजार किसी काम से जा रही थी। आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर सतगुरु आश्रम के पास मदन के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह बाइक रोकर बात करने लगा। तभी चिरैयाकोट की तरफ से तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक दूर जा गिरी और पीछे बैठी पुष्पाप गंभीर रुप से घायल हो गई। मदन कश्यप को भी चोटे आई। घायलों को जब तक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, पुष्पा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दुुर्घटना के बाद भागा चालक घटनास्थल से कुछ दूर आगे गाजीपुर जिला पहुंचा। जहां रेलवे फाटक बंद होने पर वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें