अस्पताल में सफाई ठेके के सुपरवाइजर ने इस साजिश को अंजाम दिया।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को जमीन दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।
क़स्बा के हकीमपुरा निवासी संतोष कुमार जायसवाल की थाने के ही दक्षिण तरफ दूकान है। आठ मई को क़स्बा निवासी एक दलाल ने उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूरब स्थित एक जमीन को दो सगे भाइयों की बताकर दिखाया और 14 लाख रुपये कीमत लगाई। दलाल के झांसे में आकर संतोष ने अनिल कुमार गुप्ता के नाम दो-दो लाख के दो चेक तथा शिव कुमार गुप्ता पुत्रगण हरकचंद के नाम पांच-पांच लाख के दो-दो चेक 9 मई 2016 को दे दिया गया।
दो दिन बाद यह मालूम हुआ की एक अन्य दलाल के माध्यम से चेन्नई के एक बैंक में साजिश के तहत उक्त चारों चेकों को कैश करा लिया गया। जैसे ही भुक्तभोगी के मोबाइल पर चेक कैश होने का संदेश आया तो वह आवक हो गया और तत्काल जमीन मालिक से जमीन के बाबत बात की। लेकिन उसने जमीन बेचने की बात से इनकार कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। मामला सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।