फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में कूदकर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा स्थित पोखरी मेें रविवार की अलसुबह कूदने से 23 वर्षीया एक युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पानी से निकलवाई। इस दौरान शव की शिनाख्त ठकुरमनपुर गांव की युवती के रुप में हुई। हालांकि युवती को पोखरी में उतरते लोगों ने देखा तो शोर मचाकर उसको रोकने का प्रयास किए। लेकिन वह सबको अनसुना करते हुए पानी में डूब गई।
विज्ञापन

पोखरी में डूबकर मरी युवती हौसिला 23 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर गांव निवासी रामजीत चौहान की पुत्री थी। बताया जाता है रविवार की सुबह युवती पोखरी में डूबने के लिए पानी में उतरी। इस दौरान लोगों ने देखा और शोर मचाया। इसके बाद भी युवती पानी में कूद गई। शिनाख्त होने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिवारीजन ने पुलिस को बताया कि युवती का मानसिक संतुलन गड़बड़ था। वह बीते दो अक्टूबर की शाम से ही घर से लापता थी। परिवारीजन के आने पर पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें