घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दोपहर में असना नहर पुलिया के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 14 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया। 17 दिन में पुलिस के द्वारा चोरी के माल सहित चोरों को गिरफ्तार करने पर एसपी ने पुलिस टीम को पुुुरस्कार देने की घोषणा किया। घटना का खुलासा एसपी सुरेंद्र बहादुर ने एसपी ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि थाना घोसी पुलिस मुखबिर की सूचना पर सोमवार दोपहर में असना नहर पुलिया से गुजर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए आलोक चौहान पुत्र गोरख और राजकुमार चौहान पुत्र गुलाब घोसी कोतवाली के खत्रीपार गांव के रहने वाले हैं। एसपी ने बताया इनके पास से चोरी के एक लैपटॉप एडाप्टर, 14 मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि ये सभी सामान मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे। ये लैपटॉप और मोबाइल 29 नवंबर को अहमदपुर असना से अलग अलग मकानों से चुराये गए थे। एसपी ने चोरी के सामानों सहित दोनों चोरों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपयों का पुरस्कार देने की घोषणा की। ब्यूरो