फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ऑटो, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग के समीप रामनवल डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार की दोपहर सामने से आ रहे साइकल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। घटना के कुछ देर बाद चालक ऑटो लेकर चला गया, वहीं सूचना देने के बाद पुलिस के नहीं पहुंचने पर घायल किसी तरह से निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे सवारियों से भरा ऑटो दुल्लहपुर जा रहा था। रामनवल डिग्री कॉलेज के पास अचानक साइकिल सवार आ गया। साइकल सवार को बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। अचानक हुए इस हादसे में आटो में सवार लल्लन राम, अजय, सुनील, लालबहादुर सहित आठ लोग घायल हो गए। घटना के करीब आधे घंटे बाद आटो चालक वाहन को लेकर चला गया। सूचना देने के बाद भी घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों के नहीं पहुंचने पर घायल खुद कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां लल्लन राम, अजय, सुनील, लालबहादुर को चोटें ज्यादा आने पर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, जबकि दूसरे घायलों को मामूली चोटें आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दिया गया। बाद में अस्पताल पहुंची पुलिस घायलों की जानकारी लेकर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें