फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में अलग अलग स्थानों पर महिला सहित दो ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। इस दौरान पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला के परिवार के सदस्यों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पति और ससुर को हिरासत में लेकर शव को पीएम के लिए भेजी।
विज्ञापन

वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौनाघाट दलित बस्ती निवासी प्रवीण कुमार 22 पुत्र राहुल सोमवार की रात संदिग्ध हाल में फांसी लगा लिया। मंगलवार सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों को युवक की लटकती लाश दिखी। युवक ने साड़ी को फांदा बनाकर यह कदम उठाया था। ग्रामीणों के सूचना देने पर मौके पर पहुंची यूपी 100 के पुलिस कर्मचारियों ने शव को पेड़ से उतरवाया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने मौका मुआयना किया। चर्चा रही की युवक ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। मृत युवक तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर मठिया गांव निवासी महिला सोमवार की रात संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतका के पिता ने पति, ससुर, सास, जेठानी और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस, पति और ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका निर्मला 26 की शादी ढाई वर्ष पूर्व सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर मठिया गांव निवासी राकेश विश्वकर्मा के संग हुई थी। मृतका के पिता रामभजन का आरोप है कि ससुराल वाले शुरू से ही उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। यह बात उसने पूर्व में बताई थी। मंगलवार की सुबह उसने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका एक बच्ची की मां थी, उसकी पुत्री एक वर्ष की है। मृतका के पिता रामभजन ने पति राकेश विश्वकर्मा ससुर केदार सास विद्यावती जेठ सत्येंद्र जेठानी मीरा को आरोपित करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें