फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली गुटखा संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार को दो तस्करों को पकड़ा। इनके पास से नेपाल में निर्मित 1430 पैकेट गुटखा बरामद हुआ है। बरामद गुटखा को सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक नेपाली गुटखा भारतीय बाजार में बेचे जाने की तस्कर तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मन ने बताया कि मंगलवार को भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान गश्त कर रहे थे। पलर संख्या 31 के पास नेपाल की ओर से दो तस्कर आते दिखाई दिए। उन्हें रोक कर तलाशी ली गई तो बोरी में नेपाली गुटखा बरामद हुआ।

इस पर जवान तस्करों को मय सामान कैंप कार्यालय लाए। यहां पर गुटखा की गिनती की गई तो 1430 पैकेट नेपाली गुटखा बरामद हुआ है। सहायक सेनानायक ने बताया कि प्रतिबंधित गुटखा को सीज कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। तस्करों को जेल भेज दिया गया है। बरामद गुटखे की कीमत लगभग पौने दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें