फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी उठाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में रविवार को दो पक्षो के बीच पोखरे के भीटे से मिट्टी उठाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को स्वास्थ्य केंद्र डाक्टरी मुआयना कराया।
विज्ञापन

खिरिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. प्रभुनाथ सिंह समेत अन्य आठ लोगों के नाम से गांव में भीटे की जमीन है । जहां रविवार को गांव के ही दिग्विजय सिंह भीटे से मिट्टी उठा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचा ओर विरोध जताया। जहां कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे से आपस में लाठी, डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से राजेंद्र सिंह 64 ,नरेंद्र सिंह 50, जितेश सिंह 25 और दूसरे पक्ष से द्विग्विजय सिंह 40 , पवन सिंह 27, आकाश सिंह 22, प्रदीप सिंह 27 और पंकज सिंह 28 घायल हुए। रानीपुर थाने में दोनों पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ चार-चार लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें