फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला चटकाकर नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। फेफना थाना अन्तर्गत गौरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने तीन कमरों का ताला चटका कर दस अटैची एवं बक्सा उठा ले गये। सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में खाली बक्सा एवम अटैची टूटे मिले। चोरों ने 50 हजार नगद एवं पांच लाख के गहना सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। बाल्मिकी यादव पूरे परिवार समेत खाना खाकर सपरिवार कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने मध्य रात्रि में दीवार फांदकर आंगन में प्रवेश कर जिस कमरे में परिजन सोए हुए थे , उस कमरे का बाहर से कुंडी बंद कर दिया। इसके बाद दूससे कमरो का ताला चटका कर दस अटैची एवं अलमारी तोड़कर चावल बेचकर रखे 50 हजार रूपये लेकर चलते बने। जाते जाते चोरो ने बछड़ो को खोल दिया। अटैची में सोने की कई सिकड़िया, हार, चूड़ी, अंगूठी, एवं चांदी के आभूषण के साथ कीमती साऱ्ड़ियां एवं अन्य सामान थे। भोर में चार बजे लमीना देवी उठी और बाहर से कुण्डी बंद देख शोर मचाया। किसी तरह परिजन दरवाजा खोल बाहर निकले तो कमरों का ताला चटका देख उनके होश उड़ गये। परिजनों के शोर पर आसपास के लोग पहुंचते, तब तक चोर भागने में सफल रहे। सुबह खोजबीन करने पर घर से कुछ दूरी पर केवल टूटा हुआ आठ खाली बक्सा एवं अटैची मिला। जबकि अन्य सामान गायब थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें