हलधरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को पहसा बाजार के पास से बरामद कर लिया। पुलिस की माने तो आरोपी किशोरी को लेकर कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक ने किशोरी को 14 दिसंबर को बहला- फुसला कर भगा ले गया था। इस पर किशोरी के पिता ने पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित अमित पुत्र कतवारू थाना हलधरपुर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी आज करीब दिन में बारह बजे मुखबिर कि सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान अदालत में कर दिया। अदालत से उसे जेल भेज दिया गया।