फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट/सरसेना। थाना क्षेत्र के महमूदवा गांव में कक्षा दसवीं के 20 वर्षीय छात्र ने हिंदी का पर्चा खराब होने पर आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज क्षेत्र के रानीपुर धरवारा गांव निवासी आकाश यादव 20 पुत्र मिट्ठू यादव चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के महमूदवा गांव में अपने जीजा लल्लन यादव पुत्र लोजारी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार की सुबह उसने वह गांव के बाहर लगे बगीचे में आम के पेड़ से मुफलर से फांसी कर जान दे दी। लोगों ने देखा तो परिजनों को खबर की। सूचना पिर परिजन लल्लन यादव और चिरैयाकोट एसओ सचिदानंद यादव घटनास्थल पर पहुंचे।
उधर मृतक के जीजा लल्लन ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक क्षेत्र के इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं का छात्र था। जहां 12 फरवरी को उसका हिंदी का पेपर खराब हो गया था, जिससे वह दु:खी होकर गुरुवार को परीक्षा देने नही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें