फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ करने के नाम पर उचक्के ले भागे तीन थान सोने के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में शुक्रवार शाम को बाइक से आए दो उच्चके गहने साफ करने के नाम पर एक महिला के तीन थान सोने के आभूषण लेकर भाग निकले। महिला ने थाने पर तहरीर दी है। ठगी हुए गहनों की कीमत एक लाख से अधिक बताई जाती है। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुड़वा गांव निवासी संतोष चौहान किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी संगीता अकेली ही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक से दो युवक उसके पास आकर रुके। युवकों ने संगीता के कान और गले में पड़े सोने के गहनों को देखकर कहा कि ये तो बहुत गंदे हो गए हैं। बहुत कम पैसे में इन गहनों को साफ करके बिलकुल नए की तरह बना देंगे। युवकों के झांसे में आकर महिला ने अपने गले और कान के गहने उतारकर उन्हें दे दिए। युवक उन गहनों को साफ करने का दिखावा करने लगे। युवकों ने कहा कि और भी गहने हों तो उन्हें घर में से ले आइय,े हम उन्हें भी चमका देंगे। युवकों की बातों से प्रभावित हो महिला गहने लेने घर के अंदर गई और जब कुछ देर बाद वापस लौटी तो युवक चंपत हो चुके थे। अब महिला समझ गई कि उसके साथ ठगी हो गई। उसके शोर मचाने पर गांव के कई युवकों ने बाइक से उन ठगों को ढूंढ़ा लेकिन तब तक वे दूर निकल चुके थे। थक हार कर महिला थाने पहुंची , उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें