फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक के घर में घुसने के दौरान उसकी ग्रामीणों ने पिटाई कर घायल कर दिया। इस मामले में मकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल आरोपी का उपचार कराने के बाद चालान कर दिया गया। लोगों का आशंका है कि युवक चोरी की नीयत से घर में घुसा था। शिवपुर गांव निवासी महेंद्र चौहान के घर में चोरी की नीयत से मीरा रेहटी गांव निवासी राजेश यादव (36) रात में करीब 11 बजे घुस गया था। आहट होने पर महेंद्र जग गया और शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी जग गए और बाहर निकल गए। उन्होंने राजेश की जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद घटना की सूचना 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को थाना लाई। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि महेंद्र की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया। घायल युवक को उपचार कराने के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें